अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अंसारुल्लाह के मुखिया सय्यद अब्दुलमलिक बदरुद्दीन हौसी ने जो अपने देश के विरुद्ध सऊदी अत्याचारों के एक हज़ार दिन पूरे होने पर सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे बैलिस्ट्क मीसाइल राष्ट्र के दुश्मनों के महलों तक पहुँचने की क्षमता रखते हैं।
उन्होंने कहा कि दुश्मन यमन के बाज़ारों को निशाना बना रहा है ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को शहीद कर सके। अंसारुल्लाह के मुखिया का कहना था कि पिछले एक हज़ार दिनों से यमनी जनता के घरों को अमेरिकी और ब्रिटेन के बमों का निशाना बनाया जा रहा है।
हौसी ने स्पष्ट किया कि सऊदी अरब का मुसलमानों से कोई संबंध नही है क्योंकि वह मुसलमानों के विरुद्ध साज़िशों में अमेरिका की कठपुतली बना हुआ है। उन्होंने सऊदी गठबंधन को संबोधित करते हुए कहा कि तुम सनआ पर बमबारी कर रहे हो और हम रियाद और अबूधाबी को निशाना बना रहे हैं।
19 दिसंबर 2017 - 19:18
समाचार कोड: 873286
हौसी ने स्पष्ट किया कि सऊदी अरब का मुसलमानों से कोई संबंध नही है क्योंकि वह मुसलमानों के विरुद्ध साज़िशों में अमेरिका की कठपुतली बना हुआ है।